फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की उठा-पटक से भारतीय बाजार में गिरावट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर में कटौती के बावजूद शंघाई शेयर बाजार समेत भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। घरेलू शेयर बाजार बुधवार को एक बार फिर गिरावट का शिकार हुआ।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 317.72 अंक लुढ़क कर 25,714.66 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.85 अंक की गिरावट के साथ 7,791.85 अंक पर बंद हुआ।

बुधवार को शंघाई स्टॉक एक्सचेंज का कारोबार 1.27 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 37.68 अंक की गिरावट के साथ 2,927.29 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन

ब्याज दरों में कटौती का दिखेगा असर

एक्सचेंज में कुल 461.8 अरब युआन का कारोबार हुआ। कारोबार के दौरान बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसके चलते सूचकांक एक समय जहां 4.29 फीसदी तक ऊपर चढ़ा, वहीं इसमें 3.85 फीसदी तक की गिरावट भी देखने को मिली।

चीन का दूसरे प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक शेनजेन कंपोजिट इंडेक्स 53.31 अंक  गिरकर 1,695.76 अंक पर बंद हुआ। इसमें 3.05 फीसदी की गिरावट रही।

कारोबारियों के मुताबिक चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा बाजार और अपनी मुद्रा को सहारा देने के लिए ब्याज दरों में की गई आधे फीसदी की कटौती का तात्कालिक तौर पर कोई सकारात्मक असर अभी दिखाई नहीं दे रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें