सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत में 35 से 37 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल में भी 35 से 34 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 76.83 | 86.65 |
| कोलकाता | 80.41 | 88.01 |
| मुंबई | 83.67 | 93.20 |
| चेन्नई | 82.04 | 89.13 |
| इंदौर | 84.93 | 94.62 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।