नए साल की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल में रुक-रुक कर ही सही लेकिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दो दिनों के बाद आज फिर सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कीमत बढ़ाने के बाद ज्यादातर शहरों में पेट्रोल के भाव उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 86.05 रुपये (ऑल टाइम हाई) और डीजल 76.23 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। इस महीने के 26 दिनों में मात्र नौ दिन ही पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है लेकिन इस दौरान पेट्रोल का भाव 2.34 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुका है। इसके अलावा डीजल के भाव में 2.10 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है।
जानिए महानगरों में तेल की कीमत (रुपये प्रति लीटर)
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 86.05 76.23
कोलकाता 87.45 79.83
मुंबई 92.62 83.03
चेन्नई 88.60 81.47
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।