फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: गिरावट पर खुला शेयर बाजार, 173 अंक नीचे हुई सेंसेक्स की शुरुआत

Tue, 15 Dec 2020 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 173.90 अंक (0.38 फीसदी) नीचे 46079.56 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 45.40 अंकों की गिरावट (0.33 फीसदी) के साथ 13512.80 के स्तर पर हुई। 

विज्ञापन


वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान गेल, ओएनजीसी, इचर मोटर्स, ग्रासिम और कोल इंडिया के शेयर तेजी के साथ खुले। वहीं एक्सिस बैंक, एम एंड एम, एसबीआई, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक, आईटी, रियल्टी एफएमसीजी, ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 150.96अंक यानी 0.33 फीसदी की तेजी के बाद 46404.42 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 35.40 अंक यानी 0.26 फीसदी ऊपर 13593.60 के स्तर पर था।

सोमवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को सेंसेक्स 154.45 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था और निफ्टी 44.30 अंक या 0.33 फीसदी के लाभ से 13,558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें