कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत 460 रुपये की कमी आई, जिसके बाद सोने की कीमत 48,371 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले व्यापार में सोना 48,831 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत में भी 629 रुपये की गिरावट देखी गई, जिसके बाद इस धातु की कीमत 62,469 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।