आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 113.07 अंक (0.26 फीसदी) ऊपर 43941.17 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 33.90 अंकों की तेजी (0.26 फीसदी) के साथ 12892.30 पर हुई। एशियाई बाजारों में तेजी से घरेलू बाजार खरीदारी है। बुधवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ान देखने को मिला था। कारोबार के दौरान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम हुए थे।
एशियाई बाजारों में उछाल
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 144 अंक ऊपर 26,441 पर कारोबार कर रहा है। हेंगसेंग इंडेक्स 7.25 अंकों की तेजी के साथ 26,677 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 3,358 पर कारोबार कर रहा है।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.25 अंक या 1.01 फीसदी के लाभ में रहा। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी बैंक, एम एंड एम, बीपीसीएल और कोटक बैंक की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं टीसीएस, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 58.59 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 43769.51 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 61.90 अंक यानी 0.48 फीसदी नीचे 12796.50 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 694.92 अंक नीचे 43828.10 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.51 फीसदी (196.75 अंक) की गिरावट के साथ 12858.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 302.01 अंक (0.68 फीसदी) ऊपर 44825.03 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 87.80 अंकों की तेजी (0.67 फीसदी) के साथ 13143 पर हुई थी।