फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 45400 के पार, निफ्टी में भी उछाल

Tue, 08 Dec 2020 09:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार में बढ़त जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 52.69 अंक (0.12 फीसदी) ऊपर 45479.66 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 18.70 अंकों की तेजी (0.14 फीसदी) के साथ 13374.50 के स्तर पर हुई थी। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्च स्तर है। मालूम हो कि कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी खबरों तथा अमेरिका में एक और प्रोत्साहन पैकेज से जुड़े घटनाक्रमों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताते हुए कहा कि निवेशकों की निगाह कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के साथ वैश्विक घटनाक्रमों पर भी रहेगी। 

विज्ञापन


बीते सप्ताह 929.83 अंक चढ़ा सेंसेक्स 
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 929.83 अंक या 2.10 फीसदी चढ़ा। वहीं निफ्टी में 289.60 अंक या 2.23 फीसदी का उछाल आया। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, गेल, ओएनजीसी, यूपीएल और एनटीपीसी के शेयर तेजी के साथ खुले। वहीं सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टाइटन, ग्रासिम और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें और रियल्टी आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 158.57 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 45585.54 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 72.90 अंक यानी 0.55 फीसदी ऊपर 13428.70 के स्तर पर था।

वैश्विक मार्केट कैप का नया स्तर
पहली बार वैश्विक मार्केट कैप 100 ट्रिल्यन डॉलर (100 लाख करोड़ डॉलर या 7500 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया है। इसमें चीन और अमेरिका का योगदान सबसे ज्यादा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पांच दिसंबर को वैश्विक मार्केट कैप 100.5 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया था। इस मार्केट रैली में अमेरिकी टेक स्टॉक्स जिसे एफएएएनजीएम (फेसबुक, एपल, अमेजन, नेटफ्लिक्स, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट) कहते हैं, उसका बहुत बड़ा योगदान है। पांच दिसंबर को मार्केट क्लोज होने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार का कुल पूंजीकरण 41.6 ट्रिल्यन डॉलर या 41.6 लाख करोड़ डॉलर (3108 लाख करोड़ रुपये) था। 

इस दौरान भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप 2.4 ट्रिल्यन डॉलर या 2.4 लाख करोड़ डॉलर या 180 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। आकार के लिहाज से यह 10वें पायदान पर था।

पिछले कारोबारी दिन मामूली तेजी के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 36.30 अंक (0.08 फीसदी) ऊपर 45115.85 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 10.30 अंकों की तेजी (0.08 फीसदी) के साथ 13268.80 के स्तर पर हुई थी। 

सोमवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को भी शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 347.42 अंक ऊपर 45426.97 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.73 फीसदी (97.20 अंक) की तेजी के साथ 13355.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें