फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aviation Fuel Prices: अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उछाल, हवाई जहाज का ईंधन 4.2 फीसदी हुआ महंगा

Mon, 17 Jan 2022 02:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

दिल्ली में एटीएफ की कीमत में 3,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है। यहां अब एटीएफ 79,294.91 रुपये प्रति किलोलीटर मिलेगा।
विज्ञापन
हवाई जहाज ईंधन हुआ महंगा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में रविवार को 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई। इस महीने कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उछाल आने के कारण यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 72वें दिन कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिल्ली में एटीएफ की कीमत में 3,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है। यहां अब एटीएफ 79,294.91 रुपये प्रति किलोलीटर मिलेगा।

सरकारी ईंधन कंपनियों ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। एक जनवरी को मूल्य में 2039.63 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई थी। इससे पहले दिसंबर में एटीएफ की कीमतों में दो बार कटौती की गई थी।
विज्ञापन


नवंबर में एटीएफ की कीमत 80835.04 रुपये प्रति किलोलीटर तक पहुंच गई थी और दिसंबर में दो बार में इसमें कुल मिलाकर 6812.25 रुपये की कटौती की गई थी।

टिकट रद्द करवाने वाले एक तिहाई से कम हवाई यात्रियों को मिला रिफंड
 देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण कोरोना महामारी की तीसरी लहर के दौरान हवाई टिकट रद्द कराने वाले एक तिहाई से कम लोगों को रिफंड मिला। एक ऑनलाइन सर्वे में कहा गया है कि जिन लोगों को इसकी वजह से अपने होटल की बुकिंग निरस्त करानी पड़ी उनमें 34 फीसदी लोग रिफंड पाने में कामयाब रहे। इस सर्वे में देश के 332 जिलों के 20,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। 

देश में ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के कारण जनवरी से मार्च के लिए टिकट बुक कराने वाले ज्यादातर यात्रियों ने अपनी योजना में बदलाव किया और होटल व विमानन कंपनियों से टिकट रद्द करने का अनुरोध किया।

सर्वे में शामिल लोगों से यह पूछने पर कि रद्द करने की प्रक्रिया कैसी रही? इसके जवाब में 29 फीसदी लोगों ने कहा कि ट्रेवल एजेंट या एयरलाइंस ने उनके आवेदन स्वीकार कर पूरे पैसे वापस कर दिए, जबकि 14 फीसदी लोगों ने बताया कि उन्हें आंशिक पैसे ही वापस मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें