फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टर्म इंश्योरेंस खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, बाद में नहीं होगी परेशानी

Tue, 31 Jul 2018 12:20 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपने अभी तक टर्म इंश्योरेंस प्लान नहीं लिया है, तो इसे लेने में जरा भी देर न लगाएं। जितने भी जीवन बीमा प्लान इस वक्त कंपनियों ने मार्केट में शुरू कर रखे हैं, उनमें से टर्म इंश्योरेंस लेना सबसे फायदेमंद सौदा है। यह आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित तो रखता ही है, साथ ही उनकी वित्तीय जरुरतों को भी पूरा करता है। 

विज्ञापन


10 लाख के कवर के लिए 900 रुपये मासिक शुल्क

पॉलिसीबाजार.कॉम की संतोष अग्रवाल ने बताया कि टर्म इंश्योरेंस प्लान लेना सबसे सस्ता पड़ता है। अगर आपकी उम्र 30 साल है तो फिर 10 लाख का कवर लेने के लिए आपको मात्र 900 रुपये का प्रीमियम अदा करना पड़ता है। 

ऑनलाइन करें तुलना

देश में प्रत्येक बीमा कंपनी ने अपने टर्म इंश्योरेंस प्लान लांच किया हुआ है। इसलिए बेहतर प्लान खरीदने के लिए आप ऑनलाइन एग्रीगेटर वेबसाइट्स पर इसकी तुलना करके खरीद सकते हैं। आप अपनी सुविधानुसार कवर और प्रीमियम का चुनाव कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए हिचकिचाते हैं लोग

टर्म इंश्योरेंस खरीदने से अक्सर लोग हिचकिचाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि और जगह किए गए निवेश से उनकी भविष्य की सभी वित्तीय जरुरतें पूरी हो जाएंगी। हालांकि ऐसा सोचना लोगों का गलत है, क्योंकि परिवार के मुखिया या फिर कहें पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाने पर जो भुगतान टर्म इंश्योरेंस से मिलता है वैसा किसी से भी नहीं मिलता है। 

ज्यादा वक्त का प्लान लेना बेहतर

हालांकि टर्म इंश्योरेंस में लंबे वक्त का प्लान लेना फायदे का सौदा होता है। अगर आप कम वक्त का प्लान खरीदेंगे तो फिर उतना फायदा नहीं मिलेगा। इसलिए पॉलिसी लेते वक्त बच्चों की शादी व शिक्षा, रिटायरमेंट, घर का लोन आदि बातों का भी ख्याल रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें