देश के प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंक में शुमार उज्जीवन जल्द ही अपना आईपीओ लेकर के आएगी। बैंक को इसे लाने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है। इस आईपीओ के जरिए बैंक का 1200 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। यह दूसरा स्मॉल फाइनेंस बैंक होगा, जो कि शेयर बाजार में लिस्टेड होगा। इससे पहले एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिस्ट हो चुका है।
उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज इस बैंक की होल्डिंग कंपनी है। बैंक ने अगस्त में सेबी के पास आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे। इस पर पूंजी बाजार नियामक ने 16 अक्टूबर को मंजूरी दी है। बैंक अपने आईपीओ में फ्रेश शेयर जारी करेगी, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये की होगी। इस इश्यू से कुल 1,200 करोड़ रुपये तक जुटाए जा सकते हैं। इश्यू में 120 करोड़ रुपये तक के शेयर उज्जीवन फाइनेंशियल के योग्य शेयरधारकों के लिए आरक्षित किए जाएंगे। इश्यू से होने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी पूंजी आधार बढ़ाने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।
बैंक फरवरी में निवेशकों के समूह से 300 करोड़ रुपये फरवरी में जुटा चुकी है। एचडीएफसी लाइफ, सुंदरम म्यूचुअल फंड शामिल थे। इसके आधार पर कंपनी की वैल्यू 2,000 करोड़ रुपए होती है। रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार, इस बैंक को फरवरी तक लिस्ट होना है। इसी महीने सेबी ने केरल के सीएसबी बैंक को आईपीओ पेश करने के लिए अनुमति दी थी। इस बैंक को पहले कैथोलिक सीरियन बैंक के नाम से जाना जाता था।