फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI का लिमिटेड ऑफर, लोन लेने वाले ध्यान दें

विज्ञापन
विज्ञापन
देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने होम लोन ग्राहकों को होम लोन की दर पर पर्सनल लोन और टॉप अप लोन देने का विशेष ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत पर्सनल लोन 10.15 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिलेगा।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए और भी अधिक सुविधा देते हुए भारतीय स्टेट बैंक उन्हें 10.10 प्रतिशत की ब्याज दर पर पर्सनल लोन देगा। आपको बता दें कि अभी एसबीआई टॉप अप लोन पर इससे करीब 0.35-0.40 प्रतिशत तक अधिक ब्याज लेता है। टॉप अप लोन ऐसा लोन होता है, जो मौजूदा लोन पर लिया जाता है।

वहीं दूसरे ग्राहकों से पर्सनल लोन पर 13.50-18.50 प्रतिशत तक ब्याज लिया जाता है। आपको बता दें कि एसबीआई की तरफ से यह ऑफर सीमित समय के लिए है, जिस पर बैंक की तरफ से कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों ने नहीं घटाई हैं दरें

इस रिजर्व बैंक रेपो रेट में दो बार कटौती कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद बैंकों ने अपनी ब्याज दरें कम नहीं की हैं। बैंकों का कहना है कि अभी लोन की मांग नहीं है और ब्याज दरें कम करने से उनकी बैलेंस शीट पर असर पड़ सकता है। फिलहाल बैंकों का बेस रेट 10-10.25 प्रतिशत है, जिससे कम पर वह किसी को लोन नहीं दे सकते हैं।

इस ऑफर के तहत 50 लाख रुपए तक लोन लेने पर 10.15 प्रतिशत ब्याज, 50 लाख से 2 करोड़ रुपए पर 10.75 प्रतिशत ब्याज और 2 करोड़ से 5 करोड़ तक का लोन लेने पर 11.25 प्रतिशत का ब्याज लगेगा। महिलाओं के लिए कम ब्याज की पेशकश सिर्फ 50 लाख से कम के लोन के लिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें