फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI ने लॉन्च की खास FD योजना, आपको होगा फायदा

Thu, 07 May 2020 04:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसबीआई
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट' स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल या उससे ज्यादा की अवधि पर जमा करने पर 30 आधार अंकों का अतिरिक्त प्रीमियम इंट्रेस्ट मिलेगा। 

विज्ञापन


स्कीम की खास बातें:

  • यह स्कीम 30 सितंबर 2020 तक जारी रहेगी। 
  • पांच साल से कम के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों के मुकाबले 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। 
  • पांच साल से ज्यादा के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों के मुकाबले 0.80 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। नए प्रोडक्ट में 30 आधार अंक अतिरिक्त प्रीमियम मिल रहा है। 
  • हालांकि, यह प्रीमियम उस स्थिति में लागू नहीं होगा, जिसमें समय से पहले डिपॉजिट तुड़वा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: SBI के दो बड़े फैसले: MCLR में की कटौती, FD पर घटाई ब्याज दर, आप पर पड़ेगा असर
 

एफडी रेट पर किया बदलाव
आज एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी कर दी है। फिक्स्ड डिपॉजिट (दो करोड़ रुपये से कम) पर एसबीआई ने घोषणा की है। नई दरें 12 मई 2020 से लागू होंगी। तीन साल की अवधि के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर अब 20 आधार अंक कम ब्याज मिलेगा। दो महीनों में दूसरी बार इसमें कटौती की गई। मौजूदा समय में एसबीआई सात दिन से 10 साल तक की एफडी पर चार से 6.20 फीसदी तक ब्याज देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें