फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसी ग्राहकों की चिंता प्राथमिकता से सुलझाएगा आरबीआई : सीतारमण

Sat, 12 Oct 2019 07:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nirmala sitharaman - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी बैंक के खाताधारकों को आश्वासन देते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा, आरबीआई गवर्नर से इन समस्याओं पर चर्चा हुई है। गवर्नर ने भरोसा दिलाया है कि ग्राहकों की चिंताओं को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा। आरबीआई ने पिछले महीने पीएमसी बैंक पर खराब वित्तीय हालत के चलते कई प्रतिबंध लगाए थे जिससे खाताधारक परेशान हैं।

विज्ञापन


सीतारमण ने ट्वीट किया, हम ग्राहकों की चिंताओं को भली-भांति समझते हैं। मेरी आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास से बात हुई, उन्होंने बैंक ग्राहकों की पूरी मदद का आश्वासन दिया है। वित्त मंत्रालय भी नजर रखेगा कि ग्राहकों को गंभीरता से सुना जाए और मदद मिले। हालांकि इससे पहले वित्तमंत्री ने कहा था, पीएमसी मामले से वित्त मंत्रालय का लेना देना नहीं है क्योंकि आरबीआई इन मामलों का नियामक है। 

पीएम के समक्ष उठाएंगे मुद्दा: फडणवीस

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएमसी बैंक घोटाले में नुकसान उठाने वाले उपभोक्ताओं की समस्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करेंगे। फडणवीस रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। पीएमसी बैंक के उपभोक्ताओं का एक समूह शुक्रवार को ठाणे में चुनावी रैली के बाद मुख्यमंत्री से मिला था।

सीएम ने कहा, आचार संहिता के कारण मैं आश्वासन नहीं दे सकता लेकिन 13 अक्तूबर को पीएम से मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा जरूर करूंगा। उन्होंने बताया कि पीएमसी बैंक घोटाले के जरूर बिंदुओं को उन्होंने पहले ही रेखांकित कर लिया है ताकि पीएम से मुलाकात में उस पर चर्चा हो सके। गौरतलब है कि पिछले महीने ही सामने आये मामले में पीएमसी बैंक से करीब 4500 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें