फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द जारी होंगे 50 रुपये के नए नोट, ये होगी खासियत

Wed, 17 Apr 2019 02:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में बहुत जल्द 50 रुपये के नए नोट जारी होने वाले हैं। मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बयान जारी कर ये सूचना दी कि बहुत जल्द 50 रुपये मूल्य के नए नोट को चलन में लाया जाएगा। इन नोटों पर आईबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के दस्तखत होंगे। हालांकि नए नोटों के आने से पुराने नोटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आरबीआई ने कहा है कि पूर्व में जारी किए गए 50 रुपये के सभी नोट चलन में बने रहेंगे। 

विज्ञापन




ये होगी खासियत

मौजूदा समय में 50 रुपये के नोट पर आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के दस्तखत होते हैं, जो नए नोटों पर नहीं होंगे। बता दें कि 50 रुपये के ये नए नोट भी महात्मा गांधी सीरीज में जारी होंगे। नए नोटों में सिर्फ एक बदलाव होगा, वो है आरबीआई गवर्नर के दस्तखत।

2018 में आए थे नीले रंग के नए नोट

इससे पहले भारत में हुई नोटबंदी के करीब दो साल बाद 18 अगस्त 2018 को रिजर्व बैंक ने नीले रंग के नए 50 रुपये के नोट जारी किए थे। वह नोट भी महात्मा गांधी सीरीज के हैं, जिनके पीछे की तरफ रथ के साथ हम्पी के मंदिर की तस्वीर है। नए नोटों का डिजाइन भी नई सीरीज वाले 50 रुपये के नोट के समान ही होगा

कौन हैं शक्तिकांत दास ?

आपको बता दें कि शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर हैं। दास 1980 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं, जो पहले फाइनेंस कमीशन के सदस्य भी रह चुके हैं। उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद दिसंबर 2018 में उन्हें रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया गया था। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें