रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बुधवार को अपनी मौद्रिक नीति का ऐलान करेगा। इस नीति के ऐलान से ही अगले साल जनवरी तक आपकी ईएमआई पर कितना असर पड़ेगा या नहीं इसके बारे में पता चलेगा। विश्व बैंक, मूडीज द्वारा रैकिंग और रेटिंग बढ़ाने के बाद आरबीआई क्या रेपो रेट में और कमी करेगा, इस बारे में पता चलेगा।
शुरू हुई मीटिंग
आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की बैठक मंगलवार को शुरू हो गई है। जीडीपी ग्रोथ, महंगाई, निजी क्षेत्र के निवेश, क्रूड की कीमतों और निर्यात में कमजोरी जैसे अहम फैक्टर पर विचार करेगी। हालांकि जानकारों के मुताबिक रेट में शायद ही कटौती की जाए।
एचडीएफसी बैंक के चीफ इकोनॉमिक एक्सपर्ट अभीक बरूआ ने amarujala.com से बात करते हुए कहा कि आरबीआई के पास इस वक्त कई तरह के ऑप्शन हैं, लेकिन दरें बढ़ेंगी या घटेंगी इस पर आने वाला वक्त तय करेगा। हो सकता है कि रेट कट का फायदा बैंक अभी न देकर के फरवरी में दे। यह बहुत कुछ बुधवार की बैठक में तय होगा।