फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC अगले महीने से बंद करेगा अपनी ये फेमस बीमा पॉलिसी, पॉलिसीधारकों का घटेगा रिटर्न

Wed, 29 Nov 2017 02:07 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
LIC
विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अगले महीने से अपनी सबसे फेमस पॉलिसी को बंद करने जा रही है। इसके साथ जिन पॉलिसी धारकों को जीवन भर 7 फीसदी रिटर्न देने का वादा किया गया था, उनके लिए अगले महीने से रिटर्न को घटाकर बैंकों में मिलने वाले इंटरेस्ट रेट के बराबर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस पॉलिसी को करने जा रहा है बंद
एलआईसी अगले महीने से अपनी जीवन अक्षय पॉलिसी को बंद करने जा रही है। 1 दिसंबर से कोई भी एजेंट, ऑफिस कंपनी की इस बीमा पॉलिसी को नहीं बेच सकेगा। यह पॉलिसी एलआईसी के लिए दूध देने वाली गाय के समान थी, क्योंकि कंपनी को इससे एक चौथाई से अधिक कमाई होती थी।

इस वित्त वर्ष में एलआईसी को 10 हजार करोड़ की अकेले कमाई हुई है। पिछले दो सालों में कंपनी को 22 हजार करोड़ रुपये केवल इसी पॉलिसी से आए हैं। 
विज्ञापन

पॉलिसी धारकों को होती है इतनी इनकम

LIC
अभी पॉलिसी धारकों को हर साल 7.5 फीसदी का रिटर्न अपनी जमा रकम पर मिलता है। यह सरकारी बॉन्ड और सिक्युरिटी स्कीम में मिलने वाले रिटर्न से कहीं ज्यादा है। अभी सरकार की तरफ से जारी किए गए 10 साल के बॉन्ड पर 7.05 फीसदी ब्याज दर मिलता है। अब जिन पॉलिसी धारकों ने पहले से इस पॉलिसी को ले रखा है, उनको आगे चलकर 6-6.5 फीसदी ब्याज मिलने की संभावना है। 

इरडा को कंपनी देगी रिवाइज्ड प्लान
कंपनी अगले महीने इरडा के सामने इंटरेस्ट रेट के लिए रिवाइज्ड प्लान रखेंगी, जिसमें इंटरेस्ट रेट को कम करने के लिए कहा जाएगा। एलआईसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए कहा कि कंपनी इस पॉलिसी को इसलिए बंद करने जा रही है, क्योंकि अब इतना रिटर्न देना संभव नहीं है।

नोटबंदी के बाद से बैंकों ने अपने इंटरेस्ट रेट को काफी घटा दिया है। इससे पुरानी पॉलिसी पर इतना ज्यादा रिटर्न देना मुश्किल हो रहा था। इसलिए कंपनी ने यह फैसला लिया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें