हांगकांग स्थित एक शैल कंपनी अनुरागन के डायरेक्टर और इस घोटाले के प्रमुख गवाह दिव्येश गांधी ने दावा किया है कि वह इन सभी 6 फर्जी कंपनियों का अकाउंट देख रहे थे। घोटाला उजागर होने के बाद अमेरिका में रहने वाले नीरव मोदी के सौतेले भाई नेहल मोदी ने सभी छद्म निदेशकों के मोबाइल फोन को तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें हांगकांग से काहिरा शिफ्ट कर दिया गया।
परिवार के सदस्यों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
मुबंई की एक विशेष अदालत ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके परिवार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए। ईडी ने पिछले महीने नीरव मोदी और उसके पिता दीपक मोदी, बहन पूर्वी मेहता, बहनोई मयंक मेहता, भाई नीशल मोदी और एक दूसरे रिश्तेदार निहाल मोदी सहित 23 लोगों के खिलाफ पीएनबी से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में 12,000 पन्नों का आरोप-पत्र दायर किया था। एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ मामले में भारतीय दंड संहिता और पीएमएलए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।