फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: मोदी के आधे जनधन खातों में नहीं कोई धन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की जनधन योजना के लॉन्च होने के करीब 9 महीने बाद भी इस योजना के तहत खोले गए आधे से भी अधिक अकाउंट खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


मिंट में छपी एक खबर के मुताबिक 31 मार्च 2015 तक के आंकड़ों को देखने से यह नतीजे सामने आए हैं। इन आंकड़ों का सोर्स जनधन योजना की वेबसाइट है।

जनधन के तहत अभी तक खोले गए अकाउंट में से करीब 58 प्रतिशत यानी 8.5 करोड़ अकाउंट ऐसे हैं, जिनमें एक भी पैसा नहीं है। इन अकाउंट में कोई भी पैसा जमा नहीं किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

अब तक खुले हैं 14.71 करोड़ अकाउंट

अब तक इसके तहत कुल मिलाकर 14.71 करोड़ अकाउंट खोले गए हैं। इसमें स्टेट अधिकृत बैंकों ने 11.5 करोड़ अकाउंट, रूरल रीजनल बैंकों ने 2.5 करोड़ अकाउंट और बाकी के अकाउंट प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने खोले हैं।

31 जनवरी 2015 तक 67 प्रतिशत ऐसे अकाउंट थे, जिनमें एक भी पैसा नहीं था। वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनधन योजना के तहत कुल मिलाकर 15,670 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं।

इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को की थी, जिसके तहत करीब 13 करोड़ खाताधारकों को रूपे डेबिट कार्ड भी दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें