फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Insurance: इरडा चेयरमैन ने कहा स्वास्थ्य बीमा काफी महंगा, लागत घटाने की जरूरत, कई वर्गों को उपलब्ध नहीं

Wed, 31 Aug 2022 06:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

स्वास्थ्य बीमा शिखर सम्मेलन 2022 में इरडा के चेयरमैन देबाशीष पांडा ने कहा कि ऐसा संभव है कि उच्च परिचालन एवं वितरण लागत के साथ अप्रत्यक्ष लागत के रूप में अस्पताल खर्च के कारण स्वास्थ्य बीमा महंगा है। निर्धारित मूल्य शायद बहुत अधिक है, जिससे समाज के कई वर्गों को बीमा कवर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य बीमा समाज के कई वर्गों के लिए महंगा है। उन वर्गों तक इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य बीमा की लागत घटाने की जरूरत है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन देबाशीष पांडा ने मंगलवार को कहा, लागत घटाने के लिए हमें प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य बीमा शिखर सम्मेलन 2022 में उन्होंने कहा कि ऐसा संभव है कि उच्च परिचालन एवं वितरण लागत के साथ अप्रत्यक्ष लागत के रूप में अस्पताल खर्च के कारण स्वास्थ्य बीमा महंगा है। निर्धारित मूल्य शायद बहुत अधिक है, जिससे समाज के कई वर्गों को बीमा कवर उपलब्ध नहीं है।

किफायती बनाने को कम करने होंगे खर्चे
पांडा ने कहा, बीमा को किफायती बनाने के लिए खर्चों को कम करने के तरीकों पर विचार करना होगा। उन्नत तकनीकी समाधान इसका एक रास्ता हो सकता है। उन्होंने कहा, हम उद्योग के प्रमुख सवालों में भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। नियामक उद्योग की मांग के मुताबिक खर्च प्रबंधन की सीमा में ढील देने पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें