फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा: 2034 तक सात फीसदी होगी उद्योग की वृद्धि दर, 450 अरब डॉलर तक पहुंचेगा प्रीमियम

Wed, 17 Jan 2024 07:14 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्विस रे इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, अगले पांच वर्षों में (2024-28) कुल बीमा प्रीमियम आय सालाना 7.1 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। वैश्विक विकास की औसत दर 2.4 फीसदी और उभरते बाजारों में दर 5.1 फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन
इंश्योरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू बीमा क्षेत्र अगले एक दशक तक सात फीसदी की दर से विकास कर सकता है। इस दौरान वित्त वर्ष 2034 तक इसका प्रीमियम दोगुना बढ़कर 450 अरब डॉलर होने का अनुमान है। इस समय प्रीमियम आय 224 अरब डॉलर है। स्विस रे इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, अगले पांच वर्षों में (2024-28) कुल बीमा प्रीमियम आय सालाना 7.1 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। वैश्विक विकास की औसत दर 2.4 फीसदी और उभरते बाजारों में दर 5.1 फीसदी रह सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक,बीमा जागरूकता अभी 3.8 फीसदी है, जो 10 वर्षों में बढ़कर 4.5 फीसदी हो सकती है। 

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था को श्रेय
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2034 तक घरेलू बीमा उद्योग के बढ़ने की दर वैश्विक औसत वृद्धि के दोगुने से भी अधिक होगी। इसका श्रेय भारत की लचीली अर्थव्यवस्था को जाता है, जो अगले पांच वर्षों तक सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी जीडीपी बनी रहेगी।

सालाना 8 अरब डॉलर नुकसान
रिपोर्ट में भूकंप, बाढ़, चक्रवात, सूखा और जंगल में आग लगने जैसी प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं का हवाला देते हुए कम जोखिम वाले संरक्षण पर भी प्रकाश डाला गया है। इन घटनाओं से पिछले एक दशक में बीमा कंपनियों को सालाना 8 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तो अब ज्यादा लगता झटका
रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात का भुज भूकंप अब आया होता तो नुकसान 30-40 अरब डॉलर का होता। उस समय केवल 10 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें