फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक भरते समय न भूलें ये बातें, सिर्फ एक गलती से खाली हो सकता है बैंक खाता

Mon, 21 Dec 2020 04:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चेक - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना काल में बैंकिंग फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारतीय बैंकों ने कई कदम उठाए हैं। बैंक समय-समय पर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए दिशानिर्देश जारी करते रहते हैं। लेकिन तब भी जालसाज बैंक खातों से पैसों की निकासी कर ही लेते हैं। बैंक चेकबुक की सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। इसके मद्देनजर देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने खाताधारकों को चेक फ्रॉड से बचाने के लिए कुछ चिप्स दिए हैं। पीएनबी ने बैंक ग्राहकों से चेक को भरते समय कुछ बातों का ध्यान रखने का आग्रह किया है। आइए जानते हैं धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक ने लोगों को क्या सलाह दी है।

विज्ञापन

चेक भरते समय इन बातों का रखें ध्यान-
  • सिर्फ परमानेंट इंक से ही भरें चेक।
  • चेक ड्रॉप करने से पहले ड्रॉपबॉक्स को चेक करें।
  • चेक पर ओवरलैपिंग हैंडराइटिंग का उपयोग न करें।
  • पुराने चेक, जो इस्तेमाल नहीं किए गए हैं, उन्हें नष्ट कर दें।
  • अपने चेक पर खाली जगह छोड़ने से बचें।
  • अपने चेक की डिटेल्स का रिकॉर्ड रखें।
यह भी पढ़ें: कोरोना का असर: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम
विज्ञापन

नए साल से बदल जाएगा चेक पेमेंट का नियम
मालूम हो कि नए साल की शुरुआत के साथ ही चेक पेमेंट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बैंकिंग फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक जनवरी 2021 से चेक के पॉजिटिव पे सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने अगस्त में ही इस संबंध में घोषणा की थी। 

क्या होता है पॉजिटिव पे सिस्टम?
पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत किसी थर्ड पार्टी को चेक जारी करने वाले व्यक्ति को अपने बैंक को अपने चेक की जानकारी भी भेजनी होगी। इस सिस्टम से 50,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान वाले चेक को रि-कंफर्म करना होगा। इस सिस्टम के जरिए चेक के क्लियरेंस में भी कम समय लगेगा। चेक जारी करने वाले व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में दोबारा जानकारी देनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें