फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजे: 19.6 फीसदी बढ़ा HDFC बैंक का शुद्ध लाभ, इतना रहा NPA

Sat, 18 Jul 2020 03:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड - फोटो : File
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी बैंक का का एकल शुद्ध लाभ 19.6 फीसदी बढ़कर 6,658.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,568.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। 

विज्ञापन


34,453.28 करोड़ रुपये रही आय
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आय बढ़कर 34,453.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 32,361.84 करोड़ रुपये रही थी। संपत्ति के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां 30 जून को समाप्त तिमाही में घटकर 1.36 फीसदी रह गईं। 

13,773.46 करोड़ रुपये रहा सकल NPA
मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए या डूबा कर्ज 13,773.46 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,768.95 करोड़ रुपये था। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 0.33 फीसदी या 3,279.96 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 0.43 फीसदी या 3,567.18 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन


6,927.24 करोड़ रुपये पहुंच गया शुद्ध लाभ
हालांकि, तिमाही के दौरान बैंक का डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए प्रावधान बढ़कर 3,891.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,613.66 करोड़ रुपये था। एकीकृत आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 22 फीसदी बढ़कर 6,927.24 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,676.06 करोड़ रुपये था। तिमाही में बैंक की एकीकृत आय बढ़कर 36,698.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 34,324.45 करोड़ रुपये रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें