फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के चार बड़े बैंकों ने महंगा किया होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन

Wed, 03 Oct 2018 03:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के चार बड़े बैंकों ने रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी के एलान से पहले अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद आपका होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन के अलावा सभी तरह का लोन महंगा हो जाएगा। इससे यह भी संकेत मिल रहा है कि बैंकों ने मान लिया है कि रिजर्व बैंक 5 अक्तूबर को आने वाली नीति में दरों को बढ़ाएगा।

विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने ब्याज दर में 0.5 फीसदी, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 0.2 फीसदी, आईसीआईसीआई ने  0.1 प्रतिशत और एचडीएफसी ने होम लोन पर 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। 

पारंपरिक तरीके से रिजर्व बैंक के पॉलिसी रेट में बदलाव करने के बाद बैंक ब्याज दरों की समीक्षा करते थे। हालांकि, इधर लगातार तीसरी बार मौद्रिक नीति से पहले बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें