फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुराम राजन ने किया आगाह, कहा कोरोना महामारी को सांप्रदायिक रंग ना दें, हो सकता है घातक

Wed, 22 Apr 2020 12:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
रघुराम राजन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने लोगों को कोरोना वायरस महामारी को सांप्रदायिक रंग देने के प्रति आगाह किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आचरण घातक हो सकता है और विभिन्न समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलना मुश्किल हो सकता है। 

विज्ञापन


हजारों मामले जमात के सदस्यों से जुड़े
तब्लीगी जमात सदस्यों पर सामाजिक दूरी दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने और पिछले महीने सभी निर्देशों का उल्लंघन कर दिल्ली में निजामुद्दीन क्षेत्र में अपने केंद्र पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप के बीच राजन ने यह बात कही है। 

ऐसा माना जाता है कि इस कार्यक्रम की वजह से कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ा है। देश भर में हजारों मामले जमात के सदस्यों से जुड़े हैं। राजन ने शिकागो विश्वविद्यालय में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि, 'हम भारत में यह आरोप देख रहे हैं कि यह मुस्लिमों की साजिश हैं। इस प्रकार का आचरण घातक हो सकता है और देश में उनके समुदाय को साथ जोड़े रखना मुश्किल हो सकता है।' 
विज्ञापन


मालूम हो कि राजन सितंबर 2016 तक तीन साल के लिए आरबीआई के गवर्नर रहे। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रवादी भावनएं वायरस आने से पहले ही मजबूत थी लेकिन अब कोरोना संक्रमण के बीच यह और मुखर हो रही है। उन्होंने उदाहरण दिया कि चीन कह रहा है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी की यह साजिश थी और अमेरिका कह रहा है कि यह चीन का काम है। 

जीडीपी में 40 प्रतिशत तक की गिरावट संभव 
फिलहाल शिकागो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर राजन ने कहा कि दुनिया का कोई भी हिस्सा कोरोना वायरस के संक्रमण से नहीं बचा है। उन्होंने कहा, 'दुनिया का हर हिस्सा इससे प्रभावित है और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है। चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी में 30 से 40 प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है।' 

वैश्विक आथिक वृद्धि में गिरावट
राजन ने कहा कि 2020 की दूसरी छमाही में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने के बावजूद वैश्विक आथिक वृद्धि में गिरावट ही होगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत में सुधार एक साल बाद ही आने की संभावना है।

संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1383 नए मामले सामने आए हैं और 50 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19,984 हो गई है, जिसमें 15,474 सक्रिय हैं, 3870 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 640 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें