दक्षिण भारत का फेडरल बैंक जीवन बीमा संयुक्त उद्यम आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस में 80 करोड़ रुपये में चार फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगा। फेडरल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्याम श्रीनिवासन ने इसकी जानकारी दी।
30 फीसदी हो जाएगी हिस्सेदारी
इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि हम सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक से संयुक्त उद्यम में चार फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेंगे। इससे 12 साल पुरानी कंपनी में हमारी हिस्सेदारी बढ़कर 30 फीसदी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:
सोने में निवेश के लिए शानदार है साल 2020, दिवाली तक और बढ़ सकता है दाम
उन्होंने कहा कि नियमों के तहत यह उसके लिए अधिकतम हिस्सेदारी की सीमा है। उन्होंने कहा कि आईडीबीआई बैंक कंपनी में अपनी 48 फीसदी हिस्सेदारी को घटाकर 21 फीसदी पर लाएगा। इसके लिए वह 27 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगा।
हालांकि, श्रीनिवासन ने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई। फेडरल बैंक जहां कंपनी में चार फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। वहीं उनकी नीदरलैंड की भागीदार एजिस इंश्योरेंस इंटरनेशनल एनवी 23 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इससे संयुक्त उद्यम में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 49 फीसदी हो जाएगी। किसी विदेशी भागीदार के लिए यह जीवन बीमा उद्यम में अधिकतम हिस्सेदारी की सीमा है।
गिरावट पर फेडरल बैंक का शेयर
आज दोपहर तीन बजे फेडरल बैंक का शेयर 1.30 अंक यानी 2.44 फीसदी नीचे 51.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 53 के स्तर पर था और पिछले कारोबारी दिन 53,25 क् स्तर पर बंद हुआ था। बैंक का बाजार पूंजीकरण 103.65 अरब रुपये है।