फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकद निकासी: एसबीआई ने नियम बदले, जानिए दूसरी शाखाओं से एक दिन में कितने रुपये निकाल सकेंगे

Sun, 30 May 2021 10:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने नकद निकासी के नियमों में बदलाव किया है। इससे ग्राहकों को सुविधा होगी। 
 
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को घरेलू शाखा के अलावा दूसरी शाखाओं से भी ज्यादा पैसा निकालने की सुविधा दे दी है। अब भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक एसबीआई की दूसरी शाखाओं से भी अधिक राशि निकाल सकेंगे। 
विज्ञापन


देश की इस सबसे बड़ी बैंक ने यह फैसला कोरोना महामारी को देखते हुए किया है। इस बारे में एसबीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नए नियमों की विस्तार से जानकारी दी है। यह सुविधा अभी 30 सितंबर 2021 तक के लिए दी गई है। 

पैसा निकालने के नए नियम 
  1. दूसरी ब्रांच से विड्राल फॉर्म के जरिए 25 हजार रुपये तक निकाल सकते है। 
  2. चेक के जरिए अब दूसरी ब्रांच से 1 लाख रुपये तक निकाले जा सकते है।
  3. थर्ड पार्टी (जिसको चेक जारी किया है, वह 50 हजार रुपये निकाल सकता है।
विज्ञापन

नए नियमों के लिए शर्तें लागू
कैश निकालने के नए नियमों के साथ बैंक ने  शर्तें भी लागू की है। तीसरा व्यक्ति यानी थर्ड पार्टी विड्रॉल फॉर्म से नकद नहीं निकाल सकता है। चेक से तीसरा व्यक्ति पैसा निकाल सकेगा, लेकिन उसके लिए केवाईसी दस्तावेज जरूरी होंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें