फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री जेटली का इशारा- पीएनबी, ओबीसी और आंध्रा बैंक का हो सकता है विलय

Tue, 19 Feb 2019 03:47 PM IST
अमर शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pnb
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली के एक बयान के बाद एक बार फिर बैंकों के विलय को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जेटली ने कहा है कि देश को इस समय बड़े बैंकों की जरूरत है। माना जा रहा है कि जेटली ने इस बयान से बैंकों की संख्या में कमी का संकेत दिया है। इसके बाद बैंकिंग क्षेत्र में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले चरण में किन बैंकों का विलय हो सकता है। 

इन बैंकों का हो सकता है विलय 

वित्त मंत्रालय के सूत्र और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों की मानी जाए तो बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक का विलय पूर्ण होने के बाद बैंकों के विलय के अगले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अब पंजाब नेशनल बैंक में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और आंध्रा बैंक का विलय हो सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा में देना बैंक और विजया बैंक के विलय के बाद भी इन बैंकों के विलय को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। 

31 मार्च 2018 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2017-18 तक पंजाब नेशनल बैंक पर 12,283 करोड़, ओबीसी पर 5872 करोड़ रुपए और आंध्रा बैंक पर 3413 करोड़ रुपए का एनपीए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें