फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank of Baroda: सावधान: अगले महीने से यह बैंक बदलेगा चेक पेमेंट से जुड़ा नियम, जानिए आपको फायदा होगा या नुकसान

Mon, 24 May 2021 01:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक जून 2021 से बैंक ऑफ बड़ौदा पॉजिटिव पे सिस्टम की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत चेक आधारित लेनदेन की सुविधा सुरक्षित होगी।
विज्ञापन
Bank of baroda (bob) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कड़े नियमों के बावजूद बैंकों में धोखाधड़ी हो ही जाती है। जालसाज आम लोगों को लूटने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेते हैं। बढ़ते फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों के लिए चेक पेमेंट से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा पॉजिटिव पे सिस्टम की शुरुआत कर रहा है। यह नियम एक जून 2021 से प्रभावी होगा।

विज्ञापन


क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम?
पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक जारी करने वाले व्यक्ति को अपने बैंक को अपने चेक की जानकारी भी भेजनी होगी। इस सिस्टम से निश्चित रकम से ज्यादा के भुगतान वाले चेक को रिकंफर्म करना होगा। चेक जारी करने वाले व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में दोबारा जानकारी देनी होगी। 

कितने रुपये से ज्यादा के चेक पर लागू होगा नियम?
वैसे तो पॉजिटिव पे सिस्टम 50000 या इससे बड़ी रकम के बैंक चेक के जरिए पेमेंट पर लागू है। लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक की जानकारी को तभी रिकंफर्म करना होगा, जब वह दो लाख रुपये या इससे ज्यादा का बैंक चेक जारी करेगा। 
विज्ञापन


कैसे काम करेगा पॉजिटिव पे सिस्टम?
इस सिस्टम के जरिए चेक की जानकारी एसएमएस, मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से दी जा सकती है। चेक की पेमेंट करने से पहले इन जानकारियों की दोबारा जांच की जाएगी। पॉजिटिव पे सिस्टम चेक ट्रंकेशन सिस्टम के तहत चेक की क्लियरिंग में फ्रॉड से सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। चेक ट्रंकेशन सिस्टम चेक को क्लियर करने की एक प्रक्रिया है। यह चेक के कलेक्शन की प्रक्रिया को तेज बना देता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक आधिकारिक मोबाइल एप 'एम कनेक्ट प्लस', नेट बैंकिंग, 1800 258 4455 के जरिए कॉल, 8422 009 988 पर SMS या व्हाट्सएप करने या ब्रांच जाकर चेक की जानकारी बैंक को दे सकते हैं।

आरबीआई ने लिया था फैसला
आरबीआई ने मालूम हो कि भारतीय रिजर्व बैंक ने एक जनवरी 2021 से चेक आधारित लेनदेन की सुविधा को सुरक्षित बनाने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम को लागू करने का फैसला किया था। वहीं निजी क्षेत्र का आईसीआईसीआई बैंक 2016 से ही अपने ग्राहकों को इस तरह की सुविधा दे रहा है। वहीं देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आरबीआई के दिशानिर्देशों के आधार पर नए पॉजिटिव पे सिस्टम की शुरुआत एक जनवरी 2021 से की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें