यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए कि जुलाई में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जुलाई महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए नौ अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये अवकाश 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21 और 31 तारीख को हैं।
| तारीख |
राज्य |
अवसर |
| 12 जुलाई 2021 |
इंफाल और भुवनेश्वर |
कांग (रथयात्रा)/रथ यात्रा |
| 13 जुलाई 2021 |
गैंगटॉक |
भानु जयंती |
| 14 जुलाई 2021 |
गैंगटॉक |
द्रुक्पा त्चची |
| 16 जुलाई 2021 |
देहरादून |
हरेला |
| 17 जुलाई 2021 |
अगरतला और शिलांग |
यू तिरोट सिंग डे/खारची पूजा |
| 19 जुलाई 2021 |
गैंगटॉक |
गुरु रिम्पोछे थुंगा सेंचु |
| 20 जुलाई 2021 |
कोच्ची, जम्मू, तिरुवनंतपुरम और श्रीनगर |
बकरीद |
| 21 जुलाई 2021 |
आईजॉल, कोच्ची, तिरुवनंतपुरम और गैंगटॉक के अतिरिक्त सभी राज्य |
बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) (ईद-उल-अदा) |
| 31 जुलाई 2021 |
अगरतला |
केर पूजा |
यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 15 हो जाती हैं। चार जलाई, 11 जलाई, 18 जलाई और 25 जलाई को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 10 जलाई को माह का दूसरा शनिवार है और 24 जलाई को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन सभी छुट्टियों में अलग - अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक (
आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।