फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 01 Jul 2020 10:11 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंक अवकाश - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की जुलाई में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जुलाई माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए छह अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश क्रमश: 8, 13, 14, 17, 24 और 31 जुलाई को हैं।

यदि इन अवकाशों में जुलाई के शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए तो इन छुट्टियों की संख्या 12 हो जाती है। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से बदले गैस सिलिंडर, ATM, PF, बचत खाते, आदि से जुड़े ये 10 नियम

 
तारीख राज्य अवसर
5 जुलाई 2020 सभी राज्य रविवार
8 जुलाई 2020 शिलॉन्ग बेह दीन्खलाम
11 जुलाई 2020 सभी राज्य दूसरा शनिवार
12 जुलाई 2020 सभी राज्य रविवार
13 जुलाई 2020 गैंगटॉक भानु जयंती
14 जुलाई 2020 अगरताला केर पूजा 
17 जुलाई 2020 शिलॉन्ग यू तिरोट सिंग दिवस
18 जुलाई 2020 सभी राज्य चौथा शनिवार
19 जुलाई 2020 सभी राज्य रविवार
24 जुलाई 2020 गैंगटॉक द्रुक्पा शेची
26 जुलाई 2020 सभी राज्य रविवार
31 जुलाई 2020 कोच्चि, जम्मू, तिरुवनंतपुरम, श्रीनगर बकरीद
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आम आदमी को झटका, आज से महंगा हुआ गैस सिलिंडर, जानें कितनी हुई कीमत

नोट: इन 12 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें