फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI ने हटाया बंधन बैंक पर लगा प्रतिबंध, नई शाखाएं खोलने की मिली इजाजत

Wed, 26 Feb 2020 12:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बंधन बैंक पर नई शाखाएं खोलने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। कुछ शर्तों के साथ आरबीआई ने बैंक पर लगे प्रतिबंध को हटाया है। 

आरबीआई ने दिया आदेश

आरबीआई ने बंधन बैंक को आदेश दिया है कि बंधन बैंक की ओर से एक वित्तीय वर्ष में खोले जाने वाले कुल बैकिंग शाखाओं में से करीब 25 फीसदी शाखाएं ग्रामीण इलाकों में खोली जाएं, जहां बैंकिंग सुविधाएं मौजूद नहीं हैं।

बंधन बैंक ने दिया बयान

इस संदर्भ में बंधन बैंक ने कहा है कि उसे 25 फरवरी को आरबीआई की तरफ से एक पत्र मिला था। आरबीआई के पत्र में नई शाखाएं खोलने की इजाजत दी गई थी। 

सितंबर 2018 में इस कारण लगा था प्रतिबंध

बता दें कि उच्च न्यायालय ने बंधन बैंक पर सितंबर 2018 में नई ब्रांच खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कोर्ट ने शेयर होल्डिंग नियम को पूरा न करने के बाद बैंक के चीफ एक्जीक्यूटिव चंद्रा शेखर घोष की सैलरी और फ्रीज करने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आरबीआई लाइसेंसिंग गाइडलाइन के अनुसार, बंधन फाइनेंशल होल्डिंग, बैंक प्रोमोटर कंपनी के शेयर को तीन साल में 82 फीसदी से घटाकर 40 फीसदी करना था।

बंधन बैंक की 937 शाखाएं

बंधन बैंक की देश के अलग-अलग हिस्सों में 937 शाखाएं हैं। साल 2015 में बैंक ऑपरेशन में आया था। इससे पहले आरबीआई ने अप्रैल, 2014 में बंधन बैंक को एक यूनिवर्सल बैंक खोलने के लिए सशर्त मंजूरी दी थी। 2001 में बैंक ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के तौर पर शुरुआत की थी।

आज दोपहर 12:33 बजे एनएसई पर बंधन बैंक लिमिटेड का शेयर 2.10 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के बाद 401.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 403.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें