फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सिस बैंक ने 24 कर्मियों को निलंबित किया, 50 खाते सीज 

Fri, 16 Dec 2016 03:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बैंक में छापा - फोटो : ANI
विज्ञापन
नोएडा सहित एक्सिस बैंक की देशभर की शाखाओं में संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए बैंक ने मुंबई से अपने 24 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जबकि 50 खाते सीज किए गए हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग के सर्वे में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां एक्सिस बैंक में ही पाई जा रही है। बैंक का कहना है कि गड़बड़ियों के कारण उसकी साख को धक्का लगा है इसलिए वह जांच एजेंसियों को खुद गड़बड़ियों की सूचना दे रहा है। एक्सिस के रिटेल बैंकिंग प्रमुख राजीव आनंद ने बताया कि अब तक जांच एजेंसियों ने इसकी आठ शाखाओं पर सर्वे किया है जिनमें पांच शाखाएं दिल्ली की हैं।

बैंक ने पिछले सप्ताह से अब तक  24 संदिग्ध कर्मियों को निलंबित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि एक्सिस बैंक निशाने पर है बल्कि इसमें गड़बड़ी करने वाले खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसी शाखा को बंद करने का कोई इरादा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें