फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई जारी करेगा 25 हजार लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड, नोटबंदी से निपटने को पहल

Mon, 12 Dec 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी की सीमित आपूर्ति से उपजे अवसरों को भुनाने के लिए एसबीआई कार्ड्स जल्द ही 25,000 रुपये की सीमा वाला क्रेडिट कार्ड लांच करने वाली है। यह कार्ड मुख्यत: समाज के निचले वर्ग के उन लोगों के लिए है, जो भुगतान की क्षमता तो रखते हैं लेकिन उनके पास कार्ड नहीं हैं। एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी विजय जसूजा ने कहा कि समाज के निचले वर्ग के वे लोग जिनके पास कार्ड लेने के लिए कोई पुरानी क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, को बैंक जमा के एवज में 25,000 रुपये सीमा वाले कार्ड दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समस्या यह नहीं है कि इन लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसा नहीं है, बल्कि इनके पास इस्तेमाल के लिए कार्ड नहीं हैं। एसबीआई कार्ड्स उन्हें लगभग 2-3 माह में सुरक्षित कार्डों की पेशकश करेगी।

जसूजा ने कहा कि नोटबंदी के बाद से कार्ड से लेन-देन की संख्या और लेन-देन की धनराशि में इजाफा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ने कार्ड लेने की प्रक्रिया को सरल बनाया है और संभावित ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड देने के लिए आय की सीमा घटाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


जसूजा के मुताबिक, जनधन खाताधारक भी संभावित ग्राहक हो सकते हैं। एसबीआई कार्ड्स डिलीवरी में लगने वाले समय को घटाने पर भी काम कर रही है, ताकि नेटवर्क से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके। कहा गया कि अभी डिलीवरी में 9-11 दिनों का समय लगता है। हम इसे घटाकर 2-3 दिन करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें