नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी ने केवल पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में ही नहीं ब्लकि देश के 17 और बैंकों में घपला किया था। 2011 से 2017 के बीच इन बैंकों ने नीरव मोदी और उसकी कंपनी को लोन लेने के लिए करीब 150 लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी किए थे।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (194 करोड़), देना बैंक (153.25 करोड़), विजया बैंक (150.15 करोड़), बैंक ऑफ इंडिया (127 करोड़), सिंडिकेट बैंक (125 करोड़), ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (120 करोड़), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (110 करोड़) व इलाहाबाद बैंक, आईडीबीआई बैंक 100 करोड़ प्रत्येक शामिल है।
इन बैंकों ने एक कंशोर्शियम और व्यक्तिगत तौर पर नीरव की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल को जून 2015 तक करीब 1980 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इसके अलावा बैंकों ने 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लोन दिया था। इसमें से केवल 90 करोड़ रुपये कंपनी ने बैंक को चुका दिया है।