फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को तेल और गैस की आपूर्ति में मदद कर सकता है अमेरिका

Thu, 19 Sep 2019 07:45 PM IST
Trainee Trainee बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सऊदी अरामको के तेल संयंत्र पर ड्रोन हमले के बाद दुनियाभर में तेल की आपूर्ति में कमी और दामों में तेजी आ रही थी। लेकिन भारत के लिए राहत की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका की तरफ से तेल और गैस की आपूर्ति में मदद की पेशकश की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल की अमेरिका यात्रा के दौरान आपूर्ति से जुड़े विवरण पर विस्तार चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका जाएगा। इस यात्रा की शुरुआत 21 सितंबर से हो रही है। इस दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में बड़ी संख्या में भारतीय उद्योगपति भी शामिल होंगे। इसमें पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर की तेल कंपनियों के प्रमुख भी शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि भारत और अमेरिका के बीच तेल को लेकर कोई समझौता हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें