कोरोना महामारी के चलते तमाम उद्योगों की तरह एयरलाइन इंडस्ट्री भी संकट का सामना कर रही है। गुरुवार को केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस उद्योग के महारथियों संग बैठक कर मशवरा किया।
कोरोना महामारी के कारण गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे देश के विमानन उद्योग को पटरी पर लाने की सरकारी कोशिशें तेज हो गई हैं। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयर लाइन उद्योग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक की। इसमें इस उद्योग के समक्ष उत्पन चुनौतियों व मुद्दों पर गहन मंथन किया गया।
विज्ञापन
बैठक में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि हम मिलकर काम करेंगे और कोरोना काल में आई कठिनाइयों का हल निकालेंगे। इस सेक्टर को फिर पटरी पर लाया जाएगा।