फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयरबस के 250 विमानों के ऑर्डर में बदलाव, एयरलाइन के पास अब अधिक संख्या में होंगे A321 नियो विमान

Wed, 06 Dec 2023 03:45 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Air India: एयरलाइन को एयरबस से 250 विमानों के ऑर्डर के तहत  210 नैरोबॉडी ए320 फैमिली विमान खरीदने थे। जिनमें 140 A320नियो और 70 A321नियो और बाकी 40 वाइडबॉडी A350 विमान शामिल थे। 
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने इस साल की शुरुआत में एयरबस को 250 विमानों का ऑर्डर दिया था, लेकिन अब उसके पास अधिक संख्या में A321 नियो विमान होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।  

विज्ञापन

दरअसल, एयरलाइन को एयरबस से 250 विमानों के ऑर्डर के तहत  210 नैरोबॉडी ए320 फैमिली विमान खरीदने थे। जिनमें 140 A320नियो और 70 A321नियो और बाकी 40 वाइडबॉडी A350 विमान शामिल थे। सूत्र ने कहा कि एयर इंडिया ने एयरबस के साथ ऑर्डर में बदलाव किया है। अब वह 140 A321 नियो और 70 A320 नियो का अधिग्रहण करेगी। 

सूत्र ने कहा कि एयर इंडिया ने छह A350-900 और 34 A350-1000 के पहले के ऑर्डर को बदलकर 20 A350-900 और 20 A350-1000 कर दिया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, हम नियमित रूप से व्यावसायिक जरूरतों और अवसरों के आधार पर अपनी ऑर्डर की समीक्षा करते हैं और अनुबंध में उचित बदलाव करते हैं। इस बारे में टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर एयरबस ने कहा, 'इस रणनीति का खुलासा करना हमारे ग्राहकों पर निर्भर करता है।' 
विज्ञापन

टाटा समूह ने जनवरी 2022 में घाटे में चल रही एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। इस साल की शुरुआत में एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग को 70 अरब डॉलर (प्रकाशित मूल्य सूची के आधार पर) में 470 विमानों के लिए ऑर्डर दिया था। ऑर्डर में बोइंग के 190 बोइंग 737 मैक्स नैरोबॉडी प्लेन, 20 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर और 10 बोइंग 777एक्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें