फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया का नया प्लान, फ्लाइट में मिलेगा फ्री वाईफाई

Tue, 21 Mar 2017 08:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
फ्लाइट के दौरान अब आप बोरिंग ट्रैवल से बच पाएंगे और इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। आप अपने दोस्तों को मैसेज भेज पाएंगे। ईमेल्स चेक कर पाएंगे और नेट सर्फिंग कर पाएंगे। ये सब संभव हो पाएगा क्योंकि एयर इंडिया अब यात्रा के दौरान यात्रियों को वाईफाई देने की योजना बनी रही है। 
विज्ञापन


एयर इंडिया अपने एयरबस ए-320 विमानों पर वाई-फाई लगाने की योजना बना रही है जो कि इसके घरेलू परिचालनों का मुख्य आधार है। एक बार ऐसा होने के बाद दूसरे भारतीय एयरलाइंस भी इस योजना पर काम कर सकते हैं। 

एयर इंडिया प्रमुख अश्विनी लोहानी ने बताया कि हम अपने जहाजों में वाईफाई देने की योजना पर काम कर रहे हैं। हमने वाई फाई उपकरण स्थापित करने के लिए विमान निर्माता से मंजूरी ले ली है। लेकिन अभी ये बताना थोड़ा मुश्किल है कि हमारी ये योजना कब से लागू होगी, लेकिन हम जून-जुलाई तक इस योजना पर काम पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एयर इंडिया ने अभी इस बात का खुलासा भी नहीं किया है कि कितना डाटा और इंटरनेट स्पीड यात्रियों के लिए मुहैया होगा।

अभी तो इस कनेक्शन के मुफ्त होने की संभावना है लेकिन मुफ्त में शुरू होने वाला इंटरनेट पैक बाद में पेड डाटा पैक में बदल सकता है। मुफ्त पैक में आप ईमेल्स चेक कर या भेज सकते है और अपना व्हाट्सएप चला सकते हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें