फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani SBI Loan : अदाणी समूह को गुजरात के मुंद्रा में तांबा उत्पादन प्लांट लगाने के लिए 6,071 करोड़ का लोन देगा एसबीआई कंसोर्टियम  

Mon, 27 Jun 2022 10:26 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभी हाल ही में गौतम अदाणी ने अपना 60 वां जन्मदिन मनाया था। इस दिन उन्होंने 60 हजार करोड़ रुपए का दान किया था। 
 
विज्ञापन
गौतम अडानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य एसबीआई कंसोर्टियम से जुड़े बैंक अदाणी समूह की ओर से गुजरात के मुंद्रा में बनाये जा रहे तांबा उत्पादन संयंत्र को 6,071 करोड़ रुपए का लोन उपलब्ध करवाने  पर अपनी सहमति दी है। इस तांबा उत्पादन संयंत्र से हर वर्ष 10 लाख टन तांबा का उत्पादन किया जाना है। 

विज्ञापन


पीटीआई की एक खबर के मुताबिक अदाणी समूह की सब्सिडियरी कच्छ कॉपर लिमिटेड रिफाइंड तांबे के उत्पादन के लिए एक ग्रीनफील्ड कॉपर रिफाइनरी परियोजना स्थापित कर रही है। वर्ष 2024 में इस प्लांट से उत्पादन शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि अभी हाल ही में गौतम अदाणी ने अपना 60 वां जन्मदिन मनाया था। इस दिन उन्होंने 60 हजार करोड़ रुपए का दान किया था। 

एक अन्य खबर के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन पर न्यूनतम ब्याज दर को बढ़ाकर 7़55 फीसद कर दिया है। नई दरें बुधवार यानी 15 जून से लागू हो गई हैं। भारत के केन्द्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पिछले हफ्ते रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद एसबीआई की ओर से ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के फैसले के बाद कई बैंकों ने अपने ब्याज दरों को बदलने का फैसला लिया है। आरबीआई ने पिछले दिनों रेपो रेट में 50 बेसिस अंकों की वृद्धि की थी, जिसके बाद रेपो रेट 4़90 प्रतिशत हो गई थी। उससे पहले मई महीने में भी रेपो रेट 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें