फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening : बाजार का मूड बढ़िया, सभी सेक्टर हरे निशान में कर रहे कारोबार, सेंसेक्स 700 तो निफ्टी 200 अंक ऊपर

Mon, 27 Jun 2022 09:50 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंगापुर एक्सचेंज में निफ्टी फ्यूचर की मजबूती को देखते हुए भारतीय बाजार में भी मजबूती की उम्मीद जग रही है। सेंसेक्स 746 अंकों की तेजी के साथ 53474 पर कर रहा कारोबार, निफ्टी भी 228 अंक ऊपर
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को शेयर बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स शुक्रवार की तुलना में 700 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 15,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। विप्रो टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2 प्रतिशत तक की तेजी देखी जा रही है। 

विज्ञापन


सिंगापुर एक्सचेंज में निफ्टी फ्यूचर की मजबूती को देखते हुए भारतीय बाजार में भी मजबूती की उम्मीद जग रही है। सिंगापुर एक्सचेंज में निफ्टी फ्यूचर 162.5 प्वाइंट ऊपर लगभग 1.03 प्रतिशत ऊपर 15,863.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। एसजीएक्स निफ्टी में इस तेजी के कारण दलाल स्ट्रीट में भी मूड अच्छा होने की उम्मीद जगी है। एशियाई बाजारों में शेयरों में तेजी बनती दिख रही है। तेल की कीमतों में स्थिरता के बाजार का वॉल स्ट्रीट का मूड बदला इसका फायदा एशियाई बाजारों में दिख रहा है। हालांकि अमेरिकी बाजारों में इनफ्लेशन के कारण रेट हाइक का खतरा अब भी बना हुआ है। 

शुक्रवार 24 जून को सेंसेक्स 462 अंक बढ़कर 52,728 पर जबकि निफ्टी 143 अंक बढ़कर 15,699 प्वाइंट पर बंद हुआ था। बाजार की इस मजबूती के कारण डेटी चार्ट पर एक छोटी ही सही पर बुलिश कैंडल बनी थी। वीकली चार्ट में भी 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बुलिश कैंडल बनता दिखा था। हालांकि, इन बुलिश कैंडल्स को देखकर हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि दुनिया के बाजार अब भी मंदी की गिरफ्त में हैं। एफआईआई भारतीय बाजार में लगातार बिकवाली कर रहा है।
विज्ञापन


बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 24 जून को शेयर बाजार में लगभग एक लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। बाजार में तेजी बैंकिंग, फाइनेंसियल सेवाओं, ऑटो, एफएमसीजी और मेटल स्टॉक्स में खरीदारी कारण आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें