फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: इस टेलीफोन की वजह से हुई थी लाखों लोगों की मौत, कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Tue, 24 Jun 2025 06:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

यह टेलीफोन जर्मनी के खूंखार तानाशाह हिलटर का था। उसे दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाहों में एक माना जाता है। मूल रूप से यह फोन काले रंग का था, जिसे बाद में लाल रंग में रंगा गया। इस फोन पर हिटलर का नाम और स्वास्तिक भी है। 
विज्ञापन
इस टेलीफोन की वजह से हुई थी लाखों लोगों की मौत - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Zara Hatke: टेलीफोन लोगों से बातचीत करने का एक माध्यम है। लेकिन क्या आपको पता है कभी एक टेलीफोन लाखों लोगों की मौत की वजह बन गया था? यह कहानी जानकर आप हैरान हो जा,एंगे। यह टेलीफोन साल 1945 का बताया जाता है। साल 2017 में अमेरिका में इस फोन की नीलामी हुई थी, जिसमें यह करीब दो करोड़ रुपये में बिका था। हालांकि, यह टेलीफोन किसने खरीदा था, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


यह टेलीफोन जर्मनी के खूंखार तानाशाह हिलटर का था। उसे दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाहों में एक माना जाता है। मूल रूप से यह फोन काले रंग का था, जिसे बाद में लाल रंग में रंगा गया। इस फोन पर हिटलर का नाम और स्वास्तिक भी है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे विश्व युद्ध के खत्म होने के बाद साल 1945 में इस टेलीफोन को बर्लिन में हिटलर के बंकर से बरामद किया गया था। तब से लेकर साल 2017 तक इस फोन को एक बक्से में संभालकर रखा गया था, जब तक कि इसकी नीलामी नहीं हो गई। 
विज्ञापन


Viral Video: सांप पकड़ने वाले को मिली 25 साल पुरानी नागिन, जब और खोदा तो मिला अंडों का ढेर, वीडियो वायरल

हिटलर को यह फोन वेरमेच ने दिया था। कहते हैं कि 40 के दशक में इसी फोन से हिटलर दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अपने नाजी सैनिकों को आदेश देता था और उसके बाद नाजी बंधक बनाए गए लोगों को गोली मारकर या गैस चेंबर में जलाकर मौत के घाट उतार देते थे। 

Viral Video: बच्चे की जिद के आगे पापा को आया इतनी तेज गुस्सा कि कूड़ेदान में ही दे पटका, वीडियो देख भड़के लोग

हिटलर यहूदियों का कट्टर दुश्मन था। कहते हैं कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड में हिटलर की नाजी सेना के बनाए यातना शिविरों में करीब 10 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जिसमें ज्यादातर यहूदी थे। नाजियों का ये यातना शिविर पोलैंड में है, जिसे 'ऑस्त्विज कैंप' के नाम से जाना जाता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें