फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alyssa Healy: लगातार दो विश्व कप जीतने पर हैं हीली की नजरें, 2026 में भारत के खिलाफ सीरीज भी प्राथमिकता में

Tue, 24 Jun 2025 06:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

35 साल की विकेटकीपर-बल्लेबाज हीली पिछले साल से ही लगातार चोटों से जूझ रही हैं जिसमें टी20 विश्व कप के दौरान उनके पैर में स्ट्रेस फ्रेक्चर भी शामिल है। इसके बाद घुटने की समस्या के कारण उन्हें कई मैचों से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
एलीसा हीली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने आगामी एकदिवसीय विश्व कप के बाद संन्यास लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि लगातार चोटिल होने के कारण उनकी कम से कम 2026 में भारत के खिलाफ श्रृंखला तक खेलने की भूख और बढ़ गई है।
विज्ञापन

वनडे विश्व कप के बाद नहीं लेंगी संन्यास
35 साल की विकेटकीपर-बल्लेबाज हीली पिछले साल से ही लगातार चोटों से जूझ रही हैं जिसमें टी20 विश्व कप के दौरान उनके पैर में स्ट्रेस फ्रेक्चर भी शामिल है। इसके बाद घुटने की समस्या के कारण उन्हें कई मैचों से बाहर होना पड़ा।हीली ने स्वीकार किया कि उन्होंने शुरू में इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के बाद संन्यास लेने के बारे में सोचा था लेकिन अब उनका नजरिया बदल गया है।
विज्ञापन

हीली का बयान
हीली ने ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस (एएपी) से कहा, 'शायद यह (संन्यास लेने की तारीख) थोड़ी बदल गई है। इसने (चोटों ने) मुझे एहसास दिलाया है कि मैं अब भी शायद जितना सोचा था, उससे थोड़ा अधिक करना चाहती हूं।' हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया की घरेलू मैदान पर एशेज जीत के दौरान कुछ मैच खेलीं लेकिन न्यूजीलैंड के दौरे और भारत में महिला प्रीमियर लीग में भाग नहीं ले पाईं।

हीली ने कहा, 'कभी-कभी जीवन में ऐसी चीजें होती हैं जो हरे और सुनहरे रंग की जर्सी पहनने से थोड़ी अधिक महत्वपूर्ण होती हैं। इसलिए यह सिर्फ लगातार आकलन है। लेकिन इस समय मैं निश्चित रूप से स्वदेश में गर्मियों में खेलना चाहती हूं। मैं विश्व कप घर लाना चाहती हूं लेकिन भारत के खिलाफ (2026 में घरेलू मैदान पर) भी खेलना चाहती हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें