खतरों का खिलाड़ी बन कर बाइक चलाता शख्स
- फोटो : @rareindianclips
Man Riding Bike Shoking Video: आपने अक्सर सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट्स के कई वीडियो देखे होंगे। इनमें से कई बार कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक शख्स बाइक चलाते नजर आ रहा है मगर वो जिस हालत में बाइक चला रहा है, उसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स बाइक चलाता दिख रहा है, जिसका एक हाथ टूटा हुआ है। बता दें कि उसका बायां हाथ टूटा हुआ है, जिसकी वजह से वो क्लच का यूज नहीं कर पाएगा तो उसने इसके लिए दिमाग लगाया है। उसने क्लच में एक रस्सी को बांधा और उसी रस्सी को अपने टूटे हुए हाथ पर लाकर बांध दिया। अब जब भी उसे क्लच दबाना होगा, वो अपने उस हाथ को खींच लेगा और उसका काम हो जाएगा। वीडियो के आखिर में वो ऐसा करके दिखाता भी है। वीडियो के अंत में वो बाइक चलाता भी दिखता है।
वीडियो को एक्स पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, 'महिलाएं आदमियों से ज्यादा लंबे समय तक क्यों जीती हैं'। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं।
टूटे हाथ से वीडियो चलाते शख्स के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। जबकि, कुछ लोग इस वीडियो पर चटकारे भी ले रहे हैं।