सांप की चल रही थीं आखिरी सांसें, युवक ने पाइप से दिया सीपीआर, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान
- फोटो : एक्स
सांप की कई प्रजातियां बेहद जहरीली और खतरनाक होती हैं। इसलिए सांप को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई सांप ऐसा होते हैं, जिनके काटने से इंसान कुछ ही घंटे में मौत हो सकती है। सांप को देखते ही लोग भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों के दिल की जीत लिया है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। एक शख्स ने अपनी जान की बाजी लगाकर सांप की जान बचाने की कोशिश की।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप बेहद सुस्त नजर आ रहा है। देखने ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे उसकी सांसें धीरे-धीरे थम रही हों। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उस सांप को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।
वीडियो में दिख रहा है कि वह एक प्लास्टिक की पाइप की मदद से सांप को CPR(माउथ-टू-माउथ) सांस देकर उसको बचाने की कोशिश करता दिख रहा है। यह देखकर वहां पर मौजूद लोग भी हैरान हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
गाय की जान पर बनी आफत, देवदूत बनकर पहुंचा जवान और ऐसे किया रेस्क्यू, दिल छू लेगा वीडियो
युवक की काफी कोशिश करने के बाद हालत में धीरे-धीरे सुधार दिखाई देने लगता है। उसकी सांसें चलने लगीं और शरीर में हलचल भी नजर आई। युवक ने सांप के पानी डाला और कुछ देर बाद हिलना-डुलना शुरू कर दिया। युवक की कोशिश के बाद सांप में जान आती दिख रही है। यह पल काफी भावुक करने वाला है। सांप की हालत में सुधार होने के बाद युवक ने उसे जंगल में छोड़ दिया।
लड़की ने मितवा गाने पर किया शानदार डांस, चेहरे का एक्सप्रेशन देखकर हर कोई कर रहा तारीफ
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग युवक की कोशिश की तारीफ कर रहे हैं। जहां लोग सांप को देखते ही डर जाते हैं, तो वहीं इस शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए सांप की जान बचा ली। वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।