फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे मोटे बच्चे ने चार साल में घटाया 110 किलो वजन, तस्वीरें हुईं वायरल

Mon, 27 Jan 2020 06:37 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दुनिया का सबसे मोटा लड़का आर्या परमाना - फोटो : Instagram/Ade Rai
इंडोनेशिया के रहने वाले आर्या परमाना ने महज चार साल में अपना वजन 110 किलोग्राम कम कर लिया है। वह दुनिया के सबसे मोटे बच्चे के तौर पर जाने जाते हैं। साल 2016 में आरिया का वजन 193 किलो था। तब उनकी उम्र 10 साल थी। अब उनका वजन घटकर 83 किलो हो गया है। आरिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे उनके ट्रेनर अदे राय ने रविवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।  

विज्ञापन

2 of 4
दुनिया का सबसे मोटा लड़का आर्या परमाना और उसका ट्रेनर अदे राय - फोटो : Instagram/Ade Rai
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्या के पिता ने बताया कि वजन कम करने के लिए आरिया ने बहुत मेहनत की है। वह अपने डाइट पर खास ध्यान देते हैं और नियमित तौर पर व्यायाम करते हैं। इसके अलावा उनकी एक बैरिएट्रिक सर्जरी भी हो चुकी है। हालांकि अभी उनकी दो सर्जरी और होनी बाकी है। 
विज्ञापन

3 of 4
दुनिया का सबसे मोटा लड़का आर्या परमाना - फोटो : Instagram/Ade Rai
आर्या के ट्रेनर अदे राय ने बताया कि उसका वजन कम करने के लिए शुरुआत में उन्होंने उसे छोटे-छोटे टास्क दिए, जिसमें उठक-बैठक भी शामिल था। इसके बाद धीरे-धीरे वो उससे वेटलिफ्टिंग कराने लगे। इस दौरान आर्या ने भी खूब मेहनत की, जिसका नतीजा अब देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
दुनिया का सबसे मोटा लड़का आर्या परमाना - फोटो : Social media
आर्या के माता-पिता ने बताया कि जब आरिया का जन्म हुआ था, तब उसका वजन साढ़े तीन किलो था। शुरुआत में कई साल तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन जब वो आठ साल का हुआ तो उसकी भूख अचानक बढ़ गई और वो ज्यादा खाना खाने लगा। इसका असर ये हुआ कि 10 साल की उम्र होते-होते आर्या का वजन 193 किलोग्राम तक पहुंच गया। इसी के बाद आर्या का नाम दुनिया के सबसे मोटे लड़के के तौर पर शुमार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें