फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग इस मर्द को प्रेगनेंट समझ रहे थे, पेट से निकला कुछ और

Wed, 15 Jun 2016 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
पेट में है ट्यूमर
विज्ञापन
थोमस बीटी ने 2008 में पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। थोमस को मीडिया ने 'दा प्रेगनेंट मेन' नाम दिया था, ट्रांसजेंडर थोमस ने अपने प्रेगनेंट होने के अनुभव को दुनिया के साथ साझा किया था।
विज्ञापन


थोमस के बाद प्रेगनेंट की तरह दिखने वाले चीन के जेहांग चेन को मीडिया ने 'प्रेगनेंट मेन' समझा, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को समझाया कि जेहांग प्रेगनेंट नहीं बल्कि उनके पेट में 15 किलोमीटर का ट्यूमर है। 

चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआ प्रांत के लेशान शहर के रहने वाले 33 वर्षीय जेहांग का पिछले दस साल से लगातार बढ़ रहा था। हालांकि 2004 में पेट में दिक्कत की वजह से उन्होंने मेडिकल टेस्ट कराए थे। दो साल बाद डॉक्टरों को उनके पेट में गांठ मिली और 2011 आते-आते यह गांठ एक बड़ी बॉल के बराबर हो गई।
विज्ञापन

 

छह घंटे चला ऑपरेशन

जेहांग ने कई डॉक्टरों से बात की उन्होंने यही बताया कि ट्यूमर शरीर के भीतरी अंगों पर दबाव बढ़ा रहा है और खासकर मूत्राशय और आंतो पर। डॉक्टरों ने जेहांग से कहा इसे हटाना और भी खतरनाक हो सकता है।

जेहांग के परिवार ने खतरनाक तरीके से बढ़ रहे ट्यूमर को हटवनाने के लिए स्पेशलिस्ट से सर्जन से को दिखाने का फैसला किया और इसके लिए उनके परिवार ने पैसा इकट्ठा करने में बहुत मेहनत की।

2016 के शुरू में जेहांग के परिवार ने पैसा इकट्ठा कर लिया और अप्रेल में ट्यूमर हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। डॉक्टर डाइ रुइवु के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने छह घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद जेहांग के पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला। ट्यूमर निकालने के बाद जांच के लिए लैब  में भेजा गया।
 
विज्ञापन

ट्यूमर कहीं कैंसर ना हो

ट्यूमर निकालने के बाद अस्पताल में जेहांग
पेट से निकाले गए ट्यूमर की जांच की जा रही है कहीं यह कैंसर का ट्यूमर तो नहीं। कई सालों तक पेट में रहे ट्यूमर को निकालने के बाद जेहांग को डाक्टरों ने अपनी निगरानी में अस्पताल में रखा है।

जेहांग अभी तक सिंगल हैं और उन्हें डेट करने के कई ऑफर भी आ रहे हैं। जेहांग की बहन ने कहा मेरा भाई अब लोगों को अब अच्छा लग रहा है और अब वह फेमस भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें