दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठन माने जा रहे आईएसआईएस के मुखिया अबु बकर अल बगदादी के मारे जाने की खबर है।
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व में चलाए जा रहे हवाई हमलों में बगदादी मारा गया है।
जानकारी के मुताबिक उत्तरी सीरिया के सबसे मजबूत गढ़ रक्का में किए गए हवाई हमले में बगदादी मारा गया है।
ईरान की मीडिया, अरबी न्यूज एजेंसी अल-अमक और सरकार के समर्थन वाले समाचार पत्र सफक की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है।