फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल में बना है ये तकिया, लाखों में है कीमत

Mon, 08 May 2017 01:13 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
यह दुनिया का सबसे महंगा तकिया है जो नीलम, सोने और हीरे से जड़ा हुआ है। इसे नीदरलैंड के फीजियो थैरेपिस्ट 'थिज्स वैंडर हिल्स्ट' ने 15 सालों की कड़ी मेहनत और रिसर्च के बाद बनाया है। इसकी कीमत 57,000 डॉलर यानी करीब 36 लाख रुपए हैं। ऐसा तकिया न आपने देखा होगा न ही कभी इसके बारे में सुना होगा। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

4 हीरे और एक नीलम

हिल्स्ट का दावा है कि इसके इस्तमाल से मरीज की नींद संबंधी बीमारियां दूर हो जाएंगी। इसे मल्बरी सिल्क, मिस्त्र के कॉटन और 24 कैरट गोल्ड फैब्रिक से बनाया गया है। इसमें लगा फोम रोबोटिक मिलिंग मशीन का है। इसकी जिप में 4 हीरे और एक नीलम लगा है। इसे एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय ब्रैंड के बॉक्स में रखा गया है। 
विज्ञापन

नींद न आने की समस्या होगी खत्म

इस तकिए को दुबई के ट्रेड सेंटर में होने वाले 'इंडेक्स डिजाइन सीरीज' में  22 मई से 25 मई के बीच डिस्प्ले किया जाएगा। इसे लगा के सोने वालों को बेहद आराम महसूस होगा। नींद न आने वाली समस्या से भी निजात मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें