फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! सोने से बना पालना देखा है कभी? कीमत 1 अरब रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
ये चीज आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। जीमो टैलामैटेस नाम के आदमी ने इस गोल्ड क्रिब या फिर सोने के पालने को बनाया है।
विज्ञापन


जीमो ने इसका नाम डोडो बैसिनेट रखा है और ये बहुत ही शानदार है। इसकी चमक और बेडिंग भी बेहद खूबसूरत और अद्भुत है।

डेली मेल के मुताबिक डोडो बैसिनेट नाम के इस क्रिब की कीमत 1025481534 रूपए रखी है।

ये रहीं खासियतें

जीमो का कहना है कि इस चमकदार और लाजवाब क्रिब को बनाने में उन्हें पूरे छह महीने का वक्त लग गया।

उन्होंने बताया कि इस पालने का वजन 188 किलो है और इसकी लंबाई 114 सेंटीमीटर है।

इसकी बेडिंग भी खास है क्योंकि इसे नैचुरल वाइल्ड सिल्क, पाइमा कॉटन और सोने की धारियों से बनाया गया है।
विज्ञापन

बनाते है बच्चों के पालने

जीमो ने कहा कि उनकी कंपनी बच्चों के लिए लग्जरी पालने बनाने का ही काम करती है।

इस बार जो रेंज उन्होंने पेश की है उसमें गोल्ड, ब्लैक, सिल्वर और रोज गोल्ड डिजाइन में सोने के पालने मौजूद है।

वो इसी का वाइट एडिशन भी जल्द ही पेश करेंगे। उन्होंने जोड़ा कि अगर कोई खरीदार इसपर कोई खास नक्काशी करवाना चाहता है‌ ‌तो उसे इसके लिए 74 लाख रूपए अतिरिक्त देने होंगे।

ऐसी ही अजीबोगरीब खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


अब ये बात समझी हुई ही है कि इसे हर कोई नहीं खरीद सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें