फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2100 साल पुरानी समाधि की हुई खुदाई, मिली कई हैरतअंगेज चीजें

विज्ञापन
विज्ञापन
आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि कभी किसी समाधि के अंदर इतना सारा खजाना और कई जरूरी चीजें हाथ लग सकती हैं।
विज्ञापन


ये समाधि 2100 साल पुरानी निकली और इसके अंदर से 10000 से भी ज्यादा अति महंगी कलाकृतियां मिली हैं।

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक चीन के जीआंगदु प्रांत में एक समाधि होने का पता चला। पुरातत्व विभाग ने जब इसकी खुदाई करवाई तो इसमें कई चीजें मिली।

सिक्के भी

जांच में पता चला कि ये समाधि चीन के राजा ल्यू फी की है और वो 128 बीसी में मृत्यु को प्राप्त हो चुके थे।

लेकिन वो कितने धनी थे, ये उनकी समाधि ही बताती है। पुरात्व विभाग के अधिकारियों को हैरत है ‌‌कि इस राजा की समाधि से कई ऐसे सिक्के मिले जो बहुत ही दुर्लभ हैं।

यही नहीं, उनकी बड़ी सी समाधि के अंदर कई पुराने महंगे रथ, महंगे पत्‍थरों से बने हुए कब्र और हैरान कर देने वाली हथियार भी मिले हैं।
विज्ञापन

और मिले 11 कब्र

चीन के साम्राज्य में ल्यू राजा का काफी नाम है।

उनकी समाधि बताती है कि वो कितने अमीर थे और कितने शानोशौकत से जीते थे।

समाधि की पूरी खुदाई किए जाने पर वहां छोटे-छोटे 11 और कब्र मिले हैं। माना जा रहा है कि वो राजा के करीबी थे और इन कब्रों का बलि देने से कोई वास्ता नहीं दिखा।





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें